एडीओ पंचायत के औचक निरीक्षण में सहायक पंचायत और सफाई कर्मचारी मिले नदारद
गाज़ीपुर मरदह सहायक विकास अधिकारी पंचायत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चार कर्मचारी। मालूम हो कि एडीओ पंचायत नवीन कुमार सिंह ने शुक्रवार को ब्लाक के पलिया ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का जाएजा लेने पहुंचे जहां गांव में सड़क नाली खड्डजा चकरोड साफ सफाई सहित विभिन्न कार्य का भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद वह ग्राम पंचायत कार्यालय दोपहर 1.45 बजे

पहुंचे जहां पहले से ही ताला लटकता मिला यह एडीओ पंचायत ने कर्मचारियों को फोन से सम्पर्क साधा लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला वही बगल स्थित सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया जहां काफी गंदगी पाई गई।इस संबंध में एडीओ पंचायत नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तैनात पंचायत सहायक,दो सफाई कर्मी सहित सचिव अनुपस्थित पाए गए जिनके खिलाफ विभागीय विधिक कार्यवाही की जायेगी।


