बांसफोर परिवार को दबंगो ने पीटा, चार पर एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज 

बांसफोर परिवार को दबंगो ने पीटा, चार पर एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज 

गाज़ीपुर बिरनो मामूली बात पर दबंगों ने बांसफोर परिवार के घर में घुसकर किया मारपीट पुलिस ने किया चार पर एससीएसटी एक्ट में चार पर मुकदमा दर्ज।

मिली जानकारी के अनुसार गयाराम बांसफोर पुत्र पततू बांसफोर निवासी पांडेयपुर शनिवार की देर शाम अपने घर से मोटरसाइकिल से सड़क की तरफ जा रहा था तभी सड़क पर खड़े गांव के ही कुछ युवकों पर सड़क किनारे पड़े नाली के पानी का छींटा चला गया जिस पर वह नाराज हो गए और बांसफोर परिवार के घर पर पहुंचकर मारपीट कर फरार हो गए इस घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया और बिरनो पुलिस को सूचना दिया।पीड़ित के तहरीर पर पंकज राजभर, विपुल राजभर ,कृष्णा राजभर ,मिथिलेश राजभर पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए चार युवकों पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही है।