केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी से मिले भाजपा नेता अख्तर खान

केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी से मिले भाजपा नेता अख्तर खान

नई दिल्ली स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी से नोएडा भाजपा के वरिष्ठ नेता अख्तर खान ने अपने पुत्र बादल खान के साथ शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर वरिष्ठ सांसद जगदम्बिका पाल भी उपस्थित रहे। अख्तर खान एवं बादल खान ने पंकज चौधरी का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं प्रभु श्रीरामलला जी की पावन प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया।

 पंकज चौधरी ने अख्तर खान एवं बादल खान को अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हुए संगठन की मजबूती, राष्ट्रसेवा और जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

अख्तर खान ने कहा कि पंकज चौधरी का स्नेह एवं आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा मेरे पिता तुल्य आदरणीय जगदंबिका पाल जी का सान्निध्य सदैव मार्गदर्शक रहा है।