मुल्क को नेता जी मुलायम सिंह की जरूरत- जै किशन साहू
गाजीपुर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में नवापुरा स्थित सांई बाबा मंदिर में हवन पूजन कर और गोरा बाजार स्थित घोड़ा शाह बाबा के दरगाह में चादर चढ़ाकर उनके स्वस्थ होने एवं दीर्घायु होने की कामना किया ।

सदर विधायक माननीय जै किशन साहू ने इस अवसर पर कहा कि आज मुल्क को मुलायम सिंह जैसे नेता की जरूरत है। आज की तारीख में वह मेंदांता हास्पिटल में मौत से जूझ रहे हैं। सारे देश का ध्यान उनकी तरफ है। हर जाति और धर्म के लोग उनके सेहत में सुधार के लिए प्रार्थना और दुआ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब प्रभु से यह प्रार्थना कर रहे हैं कि वह नेता जी को शीघ्र स्वस्थ करें ताकि जल्द से जल्द वह हम सबके बीच आकर आशीर्वाद दें और हम सबका मार्गदर्शन करें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से निजामुद्दीन खां, अशोक कुमार बिंद,अहमर जमाल ख़ान,असलम खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, नफीसा बेगम,दिनेश यादव, सिकंदर कन्नौजिया,डॉ समीर सिंह,अभिनव सिंह, सदानंद यादव,चन्द्रिका यादव, आत्मा यादव,रामयश यादव, बलिराम विश्वकर्मा, रीना यादव, कंचन रावत,रामाज्ञा यादव प्रधान,वृजकिशोर यादव, मझले अंसारी,अनिल यादव,ओमप्रकाश यादव,सोनू यादव,कमला यादव,वैजू यादव, द्वारिका यादव आदि मौजूद थे।


