गुरुकुल एवं गौसंवर्धन हेतु संकल्पित संगठन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
नोएडा। अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान – नोएडा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आज संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक आदरणीय ज्योतिषरत्न गुरुजी गौतम ऋषि जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यालय, सेक्टर-121, नोएडा में सुसंपन्न हुई।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य संस्थान की भावी योजनाओं, गुरुकुल शिक्षा के प्रचार, गौसंवर्धन, वैदिक संस्कृति के पुनरुत्थान तथा युवाओं एवं समाज को संगठन से जोड़ने के ठोस उपायों पर मंथन रहा।
नेतृत्व में सशक्त सहभागिता
बैठक में नोएडा महानगर के अनेक पदाधिकारी एवं नवसंकल्पित सदस्य सशक्त उपस्थिति के साथ शामिल हुए। संगठन से जुड़ने एवं अपने उत्तरदायित्व को निभाने हेतु निम्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया: श्री गौतम अधिकारी – युवा महासचिव, नोएडा महानगर, श्री विपिन चौधरी – युवा सचिव, श्रीमती किरण त्यागी – महिला अध्यक्ष
कैप्टन नवाब सिंह चौधरी, सरजीत खाड़ी, सुधांशु तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, विकास सक्सेना, ज्योति श्रीवास्तव, नीतू गुप्ता, संजय सिंह, विजय झा, राहुल शर्मा, अजित सिंह, अशोक रॉय, मुन्नी सिंह, एवं सुसमा देवी जैसे समर्पित कार्यकर्ता भी संगठन की विचारधारा से प्रभावित होकर सक्रिय सदस्य बने।
गुरुजी के प्रेरणास्पद उद्गार
बैठक के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुजी गौतम ऋषि जी ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में कहा कि "संस्थान केवल एक संगठन नहीं, अपितु भारत की प्राचीन गुरुकुल परंपरा, गौसंवर्धन, वेदों की पुनर्प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सशक्त अभियान है। जब युवा, मातृशक्ति और समाज का हर वर्ग एकजुट होकर सच्चे संकल्प से जुड़ता है, तभी राष्ट्र निर्माण संभव है।"
संस्थान की आगामी योजनाएँ
बैठक में संस्थान की आगामी गतिविधियों –
गुरुकुल विस्तार योजना, गौशाला अनुसंधान केंद्र की स्थापना, महिला सशक्तिकरण शिविर, युवा जागृति अभियान, पर्यावरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम, इन पर आगामी सप्ताहों में कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।


