तेज रफ्तार डंफर ने कार में मारा टक्कर, आधा दर्जन घायल

तेज रफ्तार डंफर ने कार में मारा टक्कर, आधा दर्जन घायल

गाजीपुर   मरदह।थाना क्षेत्र के‌ मऊ-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग करदह कैथवली नवपुरा गांव के सामने सैय्यद बाबा स्थान के पास ट्रक डम्फर व अल्ट्रो कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर में आधा दर्जन घायल।मालूम हो कि स्थानीय विद्युत उप खंड केआधा दर्जन निविदा व संविदा कर्मचारी कार में सवार होकर मरदह राष्ट्रीय राजमार्ग से बिजली चेंकिग अभियान में रायपुर बाघपुर गांव जा रहे थे।सोमवार की दोपहर दो बजे जैसे ही वह नवपुरा बस्ती स्थित सैय्यद बाबा स्थान पर पहुंचे थे की सामने से आ रही डम्फर ने जोरदार टक्कर मारकर मौके से भाग गया,कार सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर अगल-बगल के मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को उपचार हेतु निजी अस्पताल मऊ में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।घायलों में गामा यादव 38 वर्ष बढ़ुआ गोदाम,विवेक राजभर 22 वर्ष पीपनार,संजय यादव 24 वर्ष अधंऊ,चालकगो लू सिंह 30 वर्ष तारनपुर,शिवराज भारद्वाज 36 वर्ष बहलोलपुर,अजीत चौबे 33 वर्ष टोडरपुर गांव घायल हो गए।आमने-सामने जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए।इधर घटना की जानकारी‌‌ मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया,सूचना पर विभाग के जेई,एक्सईन सहित स्थानीय पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई।इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी‌‌ मिली है तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी।