ग्रेनो वेस्ट में डोस 2 का वैक्सिनेशन कैम्प का हुआ आयोजन, 500 लोगों को मिली दूसरी खुराक
ग्रेटर नोएडा।PNI News। ज़िला प्रशासन गौतम बुध नगर के सहयोग से नेफोमा टीम द्वारा ऐस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नॉएडा वेस्ट में डोस 2 का वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 500 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।

नेफोमा टीम के लगातार प्रयासो से आज ज़िला प्रशासन गौतम बुध नगर, सीएमओ ऑफ़िस के सहियोग से अपना सातवाँ वैक्सिनेशन कैम्प लगाया गया जिसमें अब तक क़रीब तीन हज़ार पाँच सौ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है और आज के इस वैक्सिनेशन ड्राइव में ऐस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नॉएडा वेस्ट में क़रीब 500 नागरिकों को दूसरी डोस दी गयी, जिसका हम एसीएमओ नीरज त्यागी के आभारी है जो ज़िले में वैक्सिनेशन करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
नेफोमा टीम से वैक्सिनेशन ड्राइव में सहियोग के लिए अन्नू खान, रश्मि पाण्डेय, पंकज शर्मा, नितिन राणा, सचिन, संतोष कुमार वर्मा , राज चौधरी , श्याम गुप्ता इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे। गौर सिटी से ऐक्टिव वालंटीर्ज़ मंजुल यादव, राकेश एवं अन्य सहियोगियो साथ रहे।


