लखनऊ में योग विज्ञान शिविर का हुआ समापन
लखनऊ।PNI News। पण्डित दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बक्शी का तालाब, लखनऊ में योग विज्ञान शिविर का हुआ समापन। भाग्योदय फाउंडेशन और प्रयाग आरोग्यम केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में चले इस प्रशिक्षण शिविर के जरिये ऋषि प्रणीत योगविद्या से जुड़े उत्तर प्रदेश सरकार के 200 से ज्यादा ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी। ये सभी प्रशिक्षु यूपी के विभिन्न जिलों से SIRD पहुंचे थे।

यह अवसर प्रदान करने के लिए संस्थान के महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू, IAS और अपर निदेशक दिनेश चन्द्र उपाध्याय को हार्दिक साधुवाद। प्रखर युवा योग वैज्ञानिक योगाचार्य प्रशान्त शुक्ल सहित हमारी पूरी टीम ने प्रशिक्षण संयोजक श्रीमती डॉ. सीमा सिंह राठौर (संयुक्त सहायक निदेशक) एवं सत्येन्द्र कुमार गुप्ता (संयुक्त सहायक निदेशक) के सहयोग को सराहा।


