नेफोमा ने ग्रीन आर्च टेकज़ोन 4 में लगवाया वैक्सीनेशन केम्प
अब तक काफ़ी लोगों ने कैम्प द्वारा कोविड शील्ड की सभी आयु सीमा के प्रथम एवं दूसरी खुराक लगवा चुके है।
नोएडा।PNI News। नेफोमा टीम द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल के सहियोग से ग्रीनआर्च सोसाइटी में कोविड शील्ड का टीकाकरण कराया गया जिसमें आस पास की सोसाइटी के निवासियो ने अपना टीकाकरण करवाया
नेफ़ोमा कि महासचिव रश्मि पाण्डेय ने बताया कोरोना काल में लोगों अधिक से अधिक वैक्सिनेशन करवा के सुरक्षित होना चाहते है ने बताया की आज सोसाईटी निवासियो के लिए भी कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें वैक्सिनेशन के लिए लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। जिसमें 18+ एवं 45+ दोनो वर्गों के लोगों ने वैक्सिनेशन के साथ ब्लड प्रेशर एवं आर.बी.एस. का भी लाभ उठाया।

नेफोमा टीम पहले भी वैक्सिनेशन कैम्प लगवा चुकी है और कई आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की फ़्री में वैक्सिनेशन करवा चुकी है तथा डोमेस्टिक हेल्पर के किए स्पेशल कैम्प लगवाएगे।

ग्रीनआर्च के इस वैक्सिनेशन कैम्प में एक्टिव टीम वैभव पालीवाल, नीत श्रीवास्तव, सलोनी, हिमांशु इत्यादि लोग उपस्थित रहे, बता देते है की यह पूरी टीम कोविड के दौरान काफ़ी ऐक्टिव रही थी और सोसाईटी में L1 सेंटर की सुविधा से लेकर, दवाइयाँ, ऑक्सिजन की आवश्यकता की पूर्ति के लिए दिन रात कार्य कर रही थी।


