आईएमएस में पुलिस लिंचिंग पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

आईएमएस में पुलिस लिंचिंग पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

नोएडा।PNI News। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा के थिएटर क्लब ने पुलिस लिंचिंग" पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। बुधवार को संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्थान के छात्रों ने अपनी प्रतिभा से रूबरू कराया। वहीं कार्यक्रम के दौरान पुलिस के प्रति छात्रों ने नुक्कड़ के माध्यम से संवेदना का भाव प्रकट किया।

वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस कल्चरल क्लब की हेड शिखा श्रीवास्तव ने बताया कि आज के कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों ने गीत-संगीत के माध्यम से किया। वहीं नुक्कड़ के दौरान समाज के अग्रिम पंक्ति के लोगों के प्रति हमारी धारणा एवं पुलिस के प्रति समाज में फैले नकारात्मक भाव को प्रदर्शित किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान थिएटर क्लब के मेंटर लोकेश वर्मा के साथ आईएमएस के शिक्षक एवं छात्रों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।