पेट रोग निवारण शिविर
नोएडा। कंचनजंगा अपार्टमेंट, सेक्टर 53 में भारतीय योग संस्थान के तत्वाधान में पांच दिवसीय पेट रोग निवारण शिविर के समापन तथा कंचनजंगा योग केंद्र के 8वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर योग के विभिन्न पहलुओं जैसे योगासन, प्राणायाम, दिनचर्या, आहार, जीवन-शैली पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
कार्यक्रम में केंद्र प्रमुख श्रीमति स्वदेश कुमारी के अनुसार संस्थान के विशेषज्ञ/जिला प्रधान/ अधिकारी सर्वश्री हरबंस लाल ढींगरा, हीरा सिंह बिष्ट, मोहिंदर सिंह, आदि ने उपस्थित साधकों का ज्ञान वर्धन कर योग से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। लगभग 125 लोगों ने इसमें भाग लिया। संपूर्ण कंचनजंगा निवासियों सहित इस आयोजन में मुख्य भूमिका श्री चन्द्र मोहन नागपाल एवं श्रीमति विमला अग्रवाल की रही।
अंत में के. लाल अरोड़ा ने संस्थान के विशेषज्ञों ,मेहमानों, साधकों एवं कंचनजंगा अपार्टमेंट मैनेजमेंट का धन्यवाद दिया और नित्यप्रति योग से जुड़ने हेतु प्रेरित किया


