एकादशी पर्व पर बांटा शरबत वितरण

एकादशी पर्व पर बांटा शरबत वितरण

नोएड़ा। अद्विक आर्या सेवा संस्थान द्वारा श्री रामा कृष्णा धर्मार्थ सेवा संस्था के सहयोग से सेक्टर 10 स्थित अंतर्यामी सत्संग भवन पर एकादशी पर्व पर शरबत वितरण की व्यवस्था की गई थी, जिसमें लगभग 2000 लोगो ने शरबत का आनंद लिया।


संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि आज एकादशी पर्व के अवसर पर हमारी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया था कि लोगों के लिए शीतल पेय की व्यवस्था की जाए इसलिए आज हमने शरबत वितरण का कार्य किया।

इस सेवा कार्य में संस्था के अध्यक्ष अतुल मिश्र, प्रवीण पाण्डेय, बीनु शर्मा संस्थापक अंतर्यामी सत्संग भवन, आचार्य महेंद्र उपाध्याय,विजयकांत मिश्रा, अजीत कुमार मिश्रा, आशीष चौहान, शिवराज सिंह, अजय कालरा, सिकंदर, कर्मवीर, विनोद शाह आदि लोग उपस्थित रहे।