एक कदम बदलाव की ओर आयोजित कार्यक्रम : स्वस्थ नोएडा मिशन

एक कदम बदलाव की ओर आयोजित कार्यक्रम : स्वस्थ नोएडा मिशन

नोएडा। वाइ यस यस फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्वस्थ नोएडा मिशन में आज शैलजा कान्वेंट स्कूल मे नेत्र रोग एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तिरुपति चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से डॉक्टर राशि, दिवाकर तथा छाया के द्वारा नेत्रों की जांच की गई साथ ही नेत्र विकार एवं नेत्र सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।

मानस हॉस्पिटल की तरफ से हेल्थ चेकअप कैंप में डॉ एस के शुक्ला, सुरेश शर्मा, संजीव सिंह, श्रद्धा और हरे राम आदि लोगों ने बच्चों की जांच कर उनके पोषण तथा स्वास्थ्य के बारे में जागरुक किया। कार्यक्रम की शुरुआत मानस हॉस्पिटल के एमडी डॉ श्री नमन शर्मा, वाईएसएस फाउंडेशन की तरफ से अंजलि सचदेवा, प्रवेश शर्मा तथा डॉ राशि के द्वारा दीप प्रज्वलन कर आरंभ किया गया। विद्यालय की तरफ से छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकों का काफी सहयोग रहा जिसमें करीब 183 बच्चों के नेत्ररोग की जांच तथा हेल्थ चेकअप किया गया।

डॉ नमन शर्मा ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी अपने पोषण की तरफ ध्यान ना दे कर आधुनिक चीजों में लगी हुई है स्वास्थ्य तरफ उनका बिल्कुल भी ध्यान नहीं है आज के युवा नेत्र विकार तथा कुपोषण का शिकार हो रहे है जिसके कारण आजकल के बच्चे जल्दी बीमार हो जाते हैं। आज के कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिकाओं का काफी सहयोग रहा।

आज के कार्यक्रम के सहयोगी सदस्य श्रीमती प्रवेश शर्मा, स्मिता मिश्रा, आकाश प्रजापति, दिनेश कुमार, रूबी झा, सोनिया कश्यप, सचिन गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव आदि लोग शामिल रहे।