एनईए पदाधिकारियों ने दी डीएम सुहास एल.वाई. को देश का नाम रोशन करने के लिए बधाई

एनईए पदाधिकारियों ने दी डीएम सुहास एल.वाई. को देश का नाम रोशन करने के लिए बधाई

नोएडा।PNI News। टोक्यो पैरालंपिक 2021 बैडमिंटन में भारत को रजत पदक दिलाने वाले गौतम बुध नगर के जिला अधिकारी सुभाष एल. वाई. के नोएडा आगमन पर नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी सुहास एल. वाई. को देश के साथ-साथ गौतम बुध नगर का नाम रोशन करने और रजत पदक दिलाने के लिए उनके कैंप कार्यालय जाकर बधाई दी।
बधाई देने वालों में एनआईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, महासचिव वी. के. सेठ, उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, राहुल नैयर आदि लोग रहे।