आईआईए ने किया बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप (आईएनजी) का गठन

आईआईए ने किया बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप (आईएनजी) का गठन

नोएड़ा।PNI News। इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग की तरक़्क़ी के लिए 1985 से कार्यरत हैI आईआईए के प्रदेश और देश में फ़ेले लगभग दस उद्यमी मेम्बर्स हैं। 2021-22 के लिए चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की यह सोच है कि इतने बड़े आईआईए परिवार में ही व्यापार की अपॉर्चुनिटी खोजी जाए। इसी कड़ी में आईआईए द्वारा "बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप (आईएनजी)" का गठन किया गया है। आईआईए नॉएडा चैप्टर ने इसमें पहल करते हुए पहली गोष्ठी का आयोजन किया।

डॉक्टर महेश शर्मा सांसद गौतमबुध नगर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उद्यमियों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अबगत कराया । इसमें आईजीएल गैस पर सब्सिडी (अगर जी भाँति) फिरे नोक में आ रही परेशानी, फ़रीहोल्ड लैंड आदि पर चर्चा हुई। उन्होंने सरकार के समक्ष उनकी बात पहुँचा कर उसका समाधान निकलवाने जाने का भरोसा दिया।

इसमें नॉएडा के अतिरिक्त ग्रेटर नॉएडा ग़ाज़ियाबाद, हापुड, मेरठ, दिल्ली, बुलंदशहर के उद्यमियों ने भाग लिया

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार तथा उनकी टीम द्वारा उद्यमियों को प्रदेश तथा भारत सरकार के एमएसएमई के उन्नति के लिए बनायी गयी योजनाओ के बारे में बताया।