बजट 2022 उम्मीद से बेहतर है - सुरेंद्र नाहटा
नोएडा।PNI News। एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा ने बजट 2022 पर विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने का यह सराहनीय प्रयास है। एमएसएमई वर्ग के औद्योगिक इकाईयों को 6 हजार करोड़ का लोन देने की व्यवस्था की गई है, हम उससे संतुष्ट नहीं है सरकार ने कहा कि हम योजनाएं निकालेंगे लेकिन कब और क्या यह नहीं बताया गया। एमएसएमई के दायरें को बढ़ाया गया है यह सही है। इससे और लोग जुड़ेंगे। 400 नई ट्रेनें चलाने का प्रोजेक्ट है इससे रोजगार बढ़ेंगे, यातायात व्यवस्था से मैन्यूफैक्चिरंग यूनिट को बढ़ावा मिलेगा। ओवरआल बजट बेहतर है। आरबीआई डिजिटल करेंसी ला रही है इससे विदेशी लेन-देन में तेजी आयेगी एंव बैंक चार्जेज में कमी आयेगी । मशीन आयात करने में आयात शुल्क कम किया गया है, इससे आयातित मशीनों से मैन्यूफैक्चरिंग उद्योगों को पार्ट बनाने में आसानी होगी । कपड़ा,चमड़ा,कृषि यंत्र,मोबाइल,इलेक्ट्रॉनिक सामान,आभूषण,हीरे , जवाहरात आदि सस्ते होने से जिला गौतमबुद्धनगर नोएडा की ओ डी ओ पी जिसमे लगभग 5000 गारमेंट उद्योगों को सीधा फायदा पहुंचेगा। इसके अलावा बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगो आदि प्रत्येक नागरिक को फायदा दिया गया है ! टैक्स रिटर्न में गलती को दो वर्षों तक सुधारा जा सकता है। शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, उद्योगों आदि को भी फायदे दिए गए हैं अतः हर दृष्टि से बजट से फायदा है।


