शादी का झांसा देकर युवती के साथ फरार युवक गिरफ्तार, युवती बरामद
गाजीपुर थाना बहरियाबाद क्षेत्र अन्तर्गत शादी का झांसा देकर युवती को लेकर फरार अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता बरामद।
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर गाजीपुर के कुशल निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी सैदपुर निकट पर्यवेक्षण मे दिनांक 14.12.2023 को उ0नि0 श्री अविनाश मणि तिवारी मय हमराहियान के मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 123/2023 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर मे वांछित अभियुक्त विकास चौबे पुत्र परशुराम चौबे नि0ग्राम सचुई थाना रानीपुर जनपद मऊ उम्र करीब 19 वर्ष की गिरफ्तारी व पीडिता की बरामदगी बहरियाबाद पुराने पट्रोल पम्प के पास से की गयी। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


