श्री राधा स्काई गार्डन की महिलाओ ने मनाया तीज महोत्सव
श्री राधा स्काई गार्डन की महिलाओ ने तीज के प्रोग्राम ने सचमुच एक यादगार पल दिलाया है। अल्फाबेटिक डी कैफे और हाई ग्रीन्स (सोसाइटी मेंटेनेंस ऑफिस) की संयुक्त मेहनत से यह आयोजन संभव हुआ यह कार्यक्रम स्काई रियलिटी, जेएमडी इंटीरियर और आशियाना प्रॉपर्टी के सहयोग से यह सफल हुआ।

तीज प्रोग्राम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगी को और उनके द्वारा पुरस्कार प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं को सोसायटी वालो की शुभकामनाएँ। इस प्रोग्राम में शामिल होने वाली लगभग 350 श्री राधा स्काई गार्डन की महिलाओं ने वाकई एक खास आनंदित अनुभव किया। महिलाओं ने डीजे में बहुत एंजॉय किया उन्होंने सोलो डांस किया उन्होंने बहुत बेहतरीन परफॉर्मेंस की है उन्होंने बहुत सारे गेम्स खेलें और बहुत सारे पुरस्कार प्राप्त किए और अंतिम में जब प्रोग्राम समाप्त हुआ तो सारी महिलाओं को एक-एक तुलसी का पौधा उपहार में दिया गया और हिंदू संस्कृति और हिंदू त्योहारों को बढ़ावा देने की कोशिश करी गई।
इस प्रोग्राम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका रही, डॉक्टर रूपाली गुप्ता, निकिता श्रीवास्तव, अंजुला तनेजा , ऋतु गुप्ता, वंदना रंगा, अर्चना सिंह, चित्रा सिंह, ममता वासने,कविता रौतेला, स्वाति राय, नीलम खन्ना , मधु राय, संतोष गुप्ता पूजा शर्मा, नुपुर शर्म, सिमरन चौधरी, तनु क्षेत्रपाल,राजश्री गोस्वामी, कनिका चौहान, प्रियंका तिवारी, अमृता तिवारी ,वंदना शेओरन एवं गार्डन डीवास लेडीस ग्रुप की।


