क्यों बढ़ रहा है यूरोप में मेंटल हेल्थ का संकट? ड्रामा थेरेपी से मिलेगी राहत
जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि आज मानव अपने स्वर्णिम युग से गुजर रहा है। आज मनुष्य ने अपने जीवन को आसान बनाने के लिए अनेकों संसाधनों का आविष्कार कर लिया है। आज के आधुनिक युग में ऐसा कोई कार्य नहीं है जो की मशीनों द्वारा ना किया जा सके। सूचना एवं प्रौद्योगिकी के इस युग में टेक्नोलॉजी एवं मशीनों पर निर्भरता इंसान को अपने आप से ही दूर करती जा रही है। जहां एक तरफ मोबाइल फोन ने हमारे जीवन स्तर को आसान बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है वही हमें अपने आप से कोसों दूर कर दिया है। जिसका असर यह हुआ है कि आज मानव जाति एक नई बीमारी के संकट से जूझ रही है।
मानसिक तनाव के रूप में एक नई बीमारी मनुष्य के जीवन को कठिन बनाने का कार्य कर रही है। अपने आप को विकसित देशों की श्रृंखला में गिनती करने वाले यूरोपीय संघ के कई देशों ने इस बीमारी को राष्ट्रीय स्तर की बीमारी के तौर पर देखना प्रारंभ कर दिया है। आज स्थिति यह है कि यूरोप में रहने वाला हर एक दूसरा व्यक्ति मानसिक तनाव का शिकार है।
मानसिक तनाव को दूर करने के नाम पर आज यूरोपीय देशों में कई सारी ऐसी दवाइयां लोगों के बीच में प्रचलित है जो कि उनकी लाइफ को और भी खतरे में डाल रही हैं।
डॉक्टर और विशेषज्ञों का मानना है कि मानसिक तनाव में ली जाने वाली दवाइयां आपको कुछ समय के लिए राहत जरूर दे सकती है लेकिन आपका पूरा इलाज नहीं कर सकती। मानसिक तनाव एक ऐसी बीमारी है जिसके हो जाने पर व्यक्ति अपने आप को अकेला महसूस करता है और अपनी जान तक देने के लिए तैयार हो जाता है। जहां एक तरफ मानसिक तनाव को दूर करने के नाम पर दी जाने वाली दवाइयां आपको मौत की ओर अग्रसर कर रही है वहीं ड्रामा थेरेपी आपको मानसिक तनाव से दूर रखने के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो शक्ति है। ड्रामा थेरेपी के माध्यम से आप अपने आप के बारे में पुनः विचार करना प्रारंभ करते हैं।
ड्रामा थेरेपी में इस्तेमाल की जाने वाली एक्सरसाइज म्यूजिक डांस गेम रोलप्ले आपको एक सकारात्मक माहौल बनाकर देती है। ड्रामा थेरेपी के माध्यम से एक व्यक्ति पुनः अपने जीवन को जीने के लिए अग्रसर हो जाता है। नकारात्मक विचारों से अपने आप को बचाने का एकमात्र तरीका है ड्रामा थेरेपी।
आज ड्रामा थेरेपी के माध्यम से विश्व भर में लोगों को मानसिक तनाव से दूर करने के लिए कार्य किया जा रहा है। फिल्म एवं रंगमंच के फील्ड में काफी लंबे समय से कार्य कर रहे कन्हैयालाल राठौर का कहना है कि ड्रामा थेरेपी मानसिक तनाव को दूर करने के लिए विश्व भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला साधन है। भारत के अलग-अलग राज्यों में ड्रामा थेरेपी की कार्यशालाएं आयोजित कर चुके कन्हैया लाल राठौर का कहना है कि ड्रामा थेरेपी मानसिक तनाव से ग्रस्त व्यक्ति के जीवन में एक बार पुनः सकारात्मक ऊर्जा का संचार पैदा करती है।
साथ ही अपने जीवन को नए सिरे से देखने का नजरिया भी ड्रामा थेरेपी के माध्यम से मिलता है। ड्रामा थेरेपी आपके मस्तिष्क में जहां सकारात्मक विचारों का अकाल पड़ चुका है वहां पर भी पुनः सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति कर आपके जीवन को बेहतर बनाने की ओर अग्रसर करता है।
अगर आपके मन में किसी एक बात को लेकर लगातार विचार आ रहे हैं तो समझ लीजिए कि आप भी मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। किसी एक व्यक्ति वस्तु विषय के बारे में आवश्यकता से अधिक विचार विमर्श करना आपको मानसिक तनाव की ओर ले जाता है। ड्रामा थेरेपी के माध्यम से आप अपने आप को मानसिक तनाव से बचा सकते हैं।


