एक सौ पांच ग्राम हिरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

एक सौ पांच ग्राम हिरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाज़ीपुर  कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात 10:30 बजे धरवार कला पूर्वांचल एक्सप्रेस पुलिया के पास 105 ग्राम हीरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

 कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि अपराध एवम अपराधियो के खिलाफ शुक्रवार की देर रात 10:30 बजे उप निरीक्षक रोहित राज यादव मय पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की धरवार कला पूर्वांचल एक्सप्रेस पुलिया के पास एक हीरोइन तस्कर खड़ा है कहीं बेचने की फिराक में है ।बताएं सूचना पर पहुंचे पुलिस ने दौड़ा कर एक युवक को पकड़ लिया उसके कब्जे से कुल 105 ग्राम हीरोइन बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में अपना नाम अंकित गिरी पुत्र राजेश गिरी निवासी सरौनी पूरब पट्टी थाना केराकत जनपद जौनपुर होना बताया ।पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया ।