तलवार भी शांति का प्रतीक है बोले प्रवीण तोगड़िया

तलवार भी शांति का प्रतीक है बोले प्रवीण तोगड़िया

गाजीपुर । अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद' और राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ० प्रवीण तोगड़िया आज बलिया और गोरखपुर के दौरे पर वाराणसी से जाते समय गाज़ीपुर में वरिष्ठ कर्मचारी नेता व जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंगदल दुर्गेश श्रीवास्तव के आवास बैजनाथ कोलोनी बीकापुर पहुंचे थे, जहां संस्था के सदस्यों व कर्मचारी नेताओं ने उनका स्मृति चिन्ह देकर बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया, वहीं मीडिया से बातचीत करतें हुए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल समृद्ध हिंदू, सुरक्षित हिंदू और सम्मानित हिंदू और हिंदू ही आगे ले जाने के लिए पंद्रह संगठन, उदाहरण के नाते लोगों को निःशुल्क चिकित्सा, देने के लिए प्राइवेट में दस हज़ार काम करने वाले तीस चालीस निःशुल्क काम करने वाले डॉक्टरों का दल, ग़रीबों को अनाज देने के लिए एक मुट्ठी अनाज योजना, २४ घंटे भारत में कहीं भी किसी भी हिंदू को मदद देने के लिए आल इंडिया हिंदू हेल्प लाइन बच्चों के बेहतर शिक्षा

महिलाओं को सुरक्षा की ट्रेनिंग व हिंदूउत्थान के ही लक्ष्य के साथ क़रीब पंद्रह संगठनों का काम लेकर अन्तरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यरत है, पिछले पच्चीस साल राम जन्म भूमि आंदोलन में देश विदेश में जाकर कोने कोने से हिंदुओं को जागृत करने का काम किया, आज जैसा सुंदर राम मंदिर बन रहा है रामजी को घर मिल रहा है अब वैसे ही करोड़ों हिन्दूओं को भी घर मिले, शिक्षा, स्वास्थ और रोज़गार मिले किसानों को उनकी फसल का उचित लाभ मिले इन्ही विषयों के साथ हिन्दूऑ के हित के लिए हमलोग लगे है, वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाके हिंदुओं की सुरक्षा करना पड़ेगा, नहीं तो आज साढ़े चार सौ साल बाद जो भव्य राममंदिर अयोध्या में बन रहा है वो भी पचास साल बाद सुरक्षित नहीं रह पाएगा। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के बुल्डोजर को शांति का प्रतीक वाले बयान को समर्थन देते हुए कहा के हम तो तलवार को भी शांति का प्रतीक मानते हैं।