श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव पर हुआ सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा

श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव पर हुआ  सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा

नोएडा। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन उत्सव पर नोएडा के सेक्टर 17A में सभी निवासियों द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

भगवान श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण एवं भण्डारा  प्रसाद का वितरण किया गया। सर्व श्री मुकुल बाजपेयी, अतुल मेहरा, राजन गर्ग, श्याम सुंदर खेतान, योगेंद्र गुप्ता, गोपालकृष्ण अग्रवाल, अनिल शाह, प्रवीण गुरेज़ा, विकास चावला एवं अन्य सभी गणमान्य निवासी उपस्थित रहे।