एस पी के पद पर पहली पोस्टिंग पर बोले ओमवीर सिंह

एस पी के पद पर पहली पोस्टिंग पर बोले ओमवीर सिंह

गाजीपुर। गाजीपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले की कमान संभालते ही लिया एक्शन

 आपको बताते चलें कि पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जनपद के पुलिस अफसरों और थानाध्यक्षों की मीटिंग भी ली और मीटिंग के दौरान उन्होंने अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि सभी थानाध्यक्ष और अफसर अपने कार्य को लेकर गंभीर रहे।

अपना परिचय देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 1992 बैच के पीपीएस ऑफिसर के रूप में उन्होंने वर्दी पहनी थी और बीते 5 नवंबर को आईपीएस में पदोन्नति हुआ था गाजीपुर में बतौर पुलिस अधीक्षक उनकी पहली तैनाती की गई है उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कानून का राज स्थापित करना ही हमारी प्राथमिकता है गुंडे माफियाओं पर बिना देर किए कार्यवाही की जाएगी, महिला संबंधी अपराध की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी ।

जनपद के चिन्हित अपराधियों माफियाओं और गुंडों की अवैध संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत सीट करने की भी कार्यवाही चलती रहेगी लंबित मामले अगर संज्ञान में आते हैं तो उनका भी निस्तारण जल्द से जल्द किया जाएगा।