कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के समर्थन में हुई एकजुटता बैठक

कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के समर्थन में हुई एकजुटता बैठक

नोएडा। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ, एक सेवारत अधिकारी; तथा उनके पुत्र, जिन्हें पंजाब पुलिस के हाथों घोर अन्याय और अत्याचार का सामना करना पड़ा अपने मुद्दे के समर्थन में तथा ऐसी कार्रवाइयों के खिलाफ सामूहिक आवाज उठाने के लिए अरुण विहार और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 250 पूर्व सैनिक सेक्टर 29 स्थित मॉल रोड पार्क में एकत्र हुए।

संयोजक एवं एवीआरडब्लूए के अध्यक्ष कर्नल आई पी सिंह ने पटियाला पुलिस द्वारा किए गए व्यवहार पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने नोएडा पुलिस के सहयोग की सराहना की और कहा कि वे हमारी मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं।