रणबीर कपूर ने कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम का उद्घाटन किया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: गौर सिटी माॅल स्थित,कल्याण ज्वैलर्स के नये शोरूम का उद्घाटन बाॅलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने कल्याण ज्वैलर्स कंपनी के प्रबंध निदेशक टी एस कल्याणरमन व कार्यकारी निदेशक राजेश कल्याणरमन और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याण रमन तथा दिल्ली-नोएडा की अनेकों जानी मानी हस्तियों व हजारों-हजारों रोमांचिक दर्शकों की भारी भीड़ की मौजूदगी में, दीप प्रज्जवलित कर और रिबन काट कर शानदार रोमांटिक ढंग से किया।
शोरूम का उद्घाटन करते हुए बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने कहा कि उक्त महत्वपूर्ण इवेंट का हिस्सा बनना,उनके लिए बड़े सौभाग्य का विषय है।कल्याण ज्वैलर्स का हर काम पूरी तरह ट्रांसपेरेंट है और इस ब्रांड ने हमेशा अपने ग्राहकों को केंद्र में रखा है। उक्त आउटलेट का उद्घाटन करने व आप लोगों के बीच पहुंच कर मुझे बहुत खुशी हो रही है और आप सभी भी कल्याण ज्वैलर्स के निष्ठावान ग्राहक बन,उनके द्वारा पेश की गई ज्वैलरी के शानदार कलैक्शन का सही मायने में आनंद लेंगे।
कल्याण ज्वैलर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा कि एक कंपनी के रूप में हमने ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए एक शानदार इकोसिस्टम बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं व उ०प्र० में अपने 11वें शोरूम के लॉन्च की घोषणा से क्षेत्र में हमारा हालिया निवेश राज्य में उपस्थिति को मजबूत करने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।शोरूम की लॉन्चिंग के मौके पर एक यूनिक प्रमोशन के तहत कल्याण ज्वैलर्स कम से कम 1 लाख रुपए की खरीदारी करने पर ग्राहकों को आधे खरीद मूल्य पर कोई भी मेकिंग चार्ज नहीं लेगा।कल्याण ज्वैलर्स में रिटेन किए गए सभी आभूषण बीआईएस हॉलमार्क वाले हैं और उन्हें शुद्धता संबंधी अनेक परीक्षणों से गुजारा जाता है।
ग्राहकों को कल्याण ज्वैलर्स का 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट भी देगा,जो सोने की शुद्धता,गहनों के जीवन भर मुफ्त रखरखाव,विस्तृत उत्पाद जानकारी और पारदर्शी एक्सचेंज और बाय-बैक नीतियों की गारंटी देता है।
4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट अपने निष्ठावान ग्राहकों को सर्वाेत्तम पेशकश करने की ब्रांड की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।शो रूम में कल्याण के लोकप्रिय हाउस ब्रांड्स जैसे मुहूर्त- वेडिंग ज्वेलरी लाइन, मुद्रा- दस्तकारी वाले प्राचीन आभूषण, निमाह- टेंपल ज्वेलरी,, ग्लो-डांसिंग डायमंड्स, जिया- सॉलिटेयर जैसे डायमंड ज्वैलरी, अनोखी- अनकट डायमंड्स, अपूर्वा- विशेष अवसरों के लिए डायमंड्स, अंतरा - शादी के हीरे, हेरा - रोजमर्रा पहनने वाले हीरे,रंग -कीमती पत्थरों के आभूषण और हाल ही में लॉन्च हुई लीला - रंगीन पत्थर और हीरे के आभूषण जैसी पूरी रेंज का भी स्टॉक उपलब्ध होगा।इस मौके पर सीनियर पीआरओ हेंमत पांड्या ने बड़ी बखूबी से,उक्त इंवेंट का संयोजन किया।कल्याण ज्वैलर्स कंपनी के निदेशकों ने सभी आंगतुकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


