पुर्व प्रमुख के पिता के निधन पर माहौल हुआ गमगीन
गाजीपुर मरदह विकासखंड अंतर्गत निवासी स्व श्री मातवर सिंह यादव के द्वितीय पुण्यतिथी पर पत्नी मिना देवी के द्वारा पुष्प अर्पित करने के दौरान माहौल गमगीन हो गया।
बिरनो ब्लॉक के पुर्व प्रमुख प्रवीण यादव के पिता स्व मातवर सिंह यादव के द्वितीय पुण्यतिथि पर रविवार को विशेष कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।

पुण्यतिथि के अवसर पर स्व मातवर सिंह यादव के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण सहित उनके मदनपुर स्थित पैतृक आवास पर शांति पाठ,सुन्दर पाठ , हवन-पूजन सहित प्रसाद वितरण किया गया।
ईस मौके पर स्व मातवर सिंह यादव की पत्नी मिना देवी के द्वारा दिप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। पुर्व प्रमुख प्रवीण यादव ने कहा हम आज जो भी कुछ है वह पिता और माता जी की देन है मां बाप जन्म देते है तमाम कठिनाइयों के सहन करने के बाद भी अपने औलाद को हमेसा दुःख से दुर रखने व अच्छी शिक्षा देने का प्रयत्न करते है इसे याद करते हुए सभी लोगों यह कोशिश करना चाहिए कि अपने माता पिता के सम्मान मे जीवन से लेकर मृत्यु के बाद भी कोई कमी ना रह जाए।
वर्ष मे एक दिन आत्मा की शांती के लिए पूजन पाठ अवश्य कराना चाहिए।
इस मौके पर मुख्य रूप से बसंत यादव, प्रमोद यादव, रामनिवास यादव, रोहित यादव, बलवंत यादव, नवीन यादव, राजेश यादव सहित सम्मानित क्षेत्र वासी मौजूद रहे।
इस मौके पर स्व मातवर सिंह यादव के पुत्र पंकज यादव, नवीन यादव व पुत्री माधुरी ने आये हुए सभी लोंगो का धन्यवाद आभार प्रकट किया।


