लायंस क्लब नोएडा द्वारा अभय कान्वेंट स्कूल के वंचित अधिकार वाले बच्चों के बीच किया गया प्रोजेक्ट
नोएडा। लायंस क्लब नोएडा के सामाजिक सेवा कार्य समिति की चेयरपर्सन लायन अरुणा बंसल ने बच्चों को संबोधित किया और बड़े ही सुंदर शब्द में बताया कि शिक्षा के जीवन में अहम भूमिका होती है और उस के माध्यम से ही देश के में सफल नागरिक बन सकते हैं और परिवार समाज और देश की उन्नति में अपना पूर्ण सहयोग दे सकते हैं।
उन्हें जीवन के नैतिक मूल्यों और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया । बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए हमारे सभी माननीय साथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और उन्हें उन्नति का मार्ग दर्शाया।

विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ,जो शिक्षकों और बच्चों के मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है।

क्लब के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को स्टेशनरी फल आदि बांटा गया। विद्यालय के प्रिंसिपल देवेंद्र ने स्कूल और विद्यार्थियों की आर्थिक कठिनाई और आर्थिक कमजोर दशा का वर्णन किया। लायंस क्लब नोएडा के कई सदस्यों ने उन्हें प्रोत्साहित किया और कई ऐसे वंचित अधिकार वाले बच्चों को अडॉप्ट किया और उनकी शिक्षा का वार्षिक शुल्क देने का निर्णय लिया कुछ ऐसे लायन सदस्यों के नाम है लॉयन पूनम गुप्ता ,लायन प्रभा गुप्ता लायन अन्नू गुप्ता, साइना बंसल आदि।

जोन चेयर पर्सन लायन रचना यादव ने स्कूल के छात्र छात्राओं को निशुल्क इंग्लिश ग्रामर पढ़ाने की सेवा का आश्वासन दिया।
लायन नरेंद्र कुछल ने बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में, आंखों की देखभाल के बारे में बताया।
इस अवसर पर प्रेसिडेंट लायन पूनम गुप्ता, सचिव लायन अरूणा बंसल, कोषाध्यक्ष लायन अन्नू गुप्ता, लायन उमेश कुमार ,लायन बिपिन बंसल,लायन पी. के. गुप्ता, लायन प्रभा गुप्ता,जोन चेयर पर्सन रचना यादव, लायन लीना चौहान ,लायन hu अनुराग गोयल,लायन अनीता गोयल, लायन नरेंद्र कुच्छल , अनुज बंसल , शायना बंसल ने सक्रिय रूप से भाग लिया।


