प्रधान पुत्र ने घर बुलाकर किया दुष्कर्म, महिला ने लगाया आरोप मुकदमा दर्ज 

प्रधान पुत्र ने घर बुलाकर किया दुष्कर्म, महिला ने लगाया आरोप मुकदमा दर्ज 

गाज़ीपुर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान के विवाहित बेटे दीपक पर गांव की युवती ने आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि रात में घर में घुसकर आरोपी ने संबंध बनाया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, प्रधान ने थाने पर तहरीर देकर महिला पर आरोप लगाया की महिला ने छह माह पहले बेटे दीपक से कर्ज के रूप में 25 हजार रुपये लिए थे। जब धन वापसी के लिए कहा तो फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। वही इस घटनाक्रम के बाद थाना परिसर के इर्द गिर्द सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे और तरह-तरह की चर्चाएं होती रही