आईएमएस में केस राइटिंग पर एफडीपी का आयोजन
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में केस राइटिंग पर एफडीपी का आयोजन हुआ। शनिवार को हाइब्रिड मोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की डीन मेजर नुपुर गुप्ता के साथ बतौर अतिथि बिमटेक के प्रोफेसर जितेंद्र कुमार ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान लिंग्या विद्यापीठ, दयालबाग इंस्टीट्यूट, केआर मंगलम, विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, गलगोटिया विश्वविद्यालय, आरकेजीआईटी, एसएस जैन सुबोध मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, लॉयड बिजनेस स्कूल, आईएएमआर, हाई रैंक एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रोफेसर जितेन्द्र कुमार ने केस लेखन के विविध पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि केस लेखन के मुख्यतः 6 भाग होते हैं, जिसमें डायलमा, बर्डी, वे-फॉरवर्ड, प्रदर्शन, संदर्भ एवं संक्षेपण प्रमुख है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने अपने द्वारा लिखे गए केस स्टडी को प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुत किया। संस्थान द्वारा आयोजित आज के एफडीपी का सफल आयोजन बीबीए के विभागाध्यक्ष डॉ. जितिन गंभीर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
वहीं कार्यक्रम के दौरान मेजर नुपुर गुप्ता ने शिक्षकों एवं छात्रों से केस स्टडी के महत्व की चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी कक्षाओं में अलग केस के जरिए सटीक उदाहरण पेश कर शिक्षण कार्य को रोचक बना सकते हैं। मेजर गुप्ता ने बताया कि एफडीपी के माध्यम से शिक्षकों के शैक्षणिक विकास में उन्नति लाया जा सकता है। जब तक हमारे शिक्षक समय के अनुकूल ज्ञानवर्धन नहीं करेंगे तब तक हम उत्कृष्ट विद्यार्थी नहीं दे पाएंगे, साथ ही विद्यार्थियों की उत्कृष्टता, उत्कृष्ट शिक्षण पर निर्भर करती है।


