उत्तराखंड पब्लिक स्कूल को डी सील करने के दिए आदेश

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल को डी सील करने के दिए आदेश

नोएडा। सेक्टर 56 स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधन ने अपने ट्रस्ट उत्तराखंड जन कल्याण परिषद द्वारा करीब 4.19 करोड़ रुपये जमा कर मुख्य कार्यपालक धिकारी अधिकारी से सीज़ड संस्थागत भूखण्ड के निरस्तीकरण की बहाली तथा उसको डी -सील करने के लिए प्रार्थना पत्र 02 मई दिया था। जिस पर प्राधिकरण की मुख्य पालक अधिकारी रितु महेश्वरी ने आज शाम को स्कूल को डी-सील करने का आदेश प्राधिकरण की टीम को अभिभावकों के सामने दे दिया। साथ में स्कूल के प्रबंधन को भी यह हिदायत दी कि प्रबंधन बकाया राशि अगले छह माह के भीतर जमा करे अन्यथा उसके बाद फिर से कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

कई दिनों से संघर्षरत अभिभावक नरेश रावत, पुष्कर राज एवं संतोष खण्डूरी ने उन तमाम सुभ चिंतकों, विशेषकर RWA सेक्टर-56, कृष्ण कुमार सुंदरियाल सहित आदि का तहे दिल से धन्यवाद दिया जिन्होंने स्कूल प्रशासन के 20% न चुकाने पर आर्थिक मदद का आश्वासन दिया था।

गौतमबुद्धनगर पेरेंट्स वेल्फेयर सोसाइटी (जीपीडब्ल्यूएस) के संस्थापक मनोज कटारिया ने कहा कि स्कूल सील हो जाने के बाद 25th अप्रैल से सभी विद्यार्थियों की शिक्षा भौतिक रूप से बंद थी। स्कूल ने ऑनलाइन कक्षाये लगायी थी परन्तु कुछ अभिभावक अपने कार्यो के कारण मोबाइल अपने साथ ले जाते थे जिसके कारण कुछ विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षा को ऐंटेंड नहीं कर पा रहे थे। स्कूल खोलने के लिए उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के अभिभावक एवं जीपीडब्ल्यूएस के सदस्य प्राधिकरण की सी ई ओ सुश्री रितु महेश्वरी एवं ओ एस डी सुश्री वन्दना त्रिपाठी के आभारी हैं ।

आज प्राधिकरण पर उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के अभिभावक देवेन्द्र रावत, संतोष खण्डूरी, बलबीर बिष्ट, ज्योति देवरानी, कविता सहाय, प्रीति राम  कुमार, मोहित, भूपेंद्र नेगी आदि थे तथा जीपीडब्ल्यूएस के संस्थापक मनोज कटारिया के साथ अध्यक्ष कपिल शर्मा, सचिव धर्मेंद्र नंदा तथा नवीन शर्मा ने प्राधिकरण आकर उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के अभिभावकों के समर्थन  में उतर कर आए।