नोएडा पंजाबी एकता समिति ने मनाया बैसाखी उत्सव

नोएडा पंजाबी एकता समिति ने मनाया बैसाखी उत्सव

नोएडा पंजाबी एकता समिति द्वारा सेक्टर 12 के गुरद्वारा में बैसाखी का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, जनप्रिय विधायक पंकज सिंह, नबाब सिंह नागर, कैप्टेन विकास गुप्ता, नोएडा प्राधिकरण के पूर्व सीइओ. एवं चेयरमैन बलविंदर कुमार, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, रविकांत मिश्र, भाजपा नोएडा महानगर की महामंत्री डिम्पल आनंद आदि उपस्थित रहे।

बैसाखी के पर्व पर सेक्टर 12 नोएडा में कीर्तन समागम हुआ और बैसाखी का पर्व क्यों मनाया जाता है इस पर विस्तार पूर्वक बताया गया।

कीर्तन समागम के दौरान नोएडा पंजाबी एकता समिति के मुख्य संरक्षक सतीश मेहता, सुरेन्द्र मेहता,जसविंदर सिंह, सतपाल सचदेवा, अश्वनी छाबड़ा, सतपाल आनंद, राजन ठुकराल, संजीव पुरी, वीरेंद्र मेहता, एस. पी. कालरा, नरेन्द्र चोपड़ा, गौरव चाचरा, विनीत मेहता, नवीन सोनी एवं सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
कीर्तन समागम के पश्चात् लंगर की व्यवस्था की गयी थी जिसमें लगभग 1000 लोगों ने लंगर ग्रहण किया।