दिल्ली में संपन्न हुई आईएफडब्लूजे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक
नरेश शर्मा चुने गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष
नई दिल्ली। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस (आईएफडब्लूजे) की एक अहम बैठक नई दिल्ली के पीतमपुरा स्थित वर्धमान फैशन मॉल में आयोजित कज गई। इसमें संगठन से जुड़े सभी राज्य अध्ययक्ष व महासचिवों ने हिस्सा लिया। संगठन के महासचिव जंगा रेड्डी पिसाती की अध्यक्षता एवं राजस्थान के अध्यक्ष अशोक भटनागर के संचालन में पूर्व प्रस्तावित एजेंडा के अनुसार विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी और संगठन के चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी शंकर दत्त शर्मा द्वारा फेडरेशन का चुनाव प्राथमिकता से करवाये जाने तथा फ़ेडरेशन की मज़बूती व चुनाव प्रक्रिया के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया और नरेश शर्मा को संगठन का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बता दें कि नरेश शर्मा दैनिक भास्कर यूके यूपी संस्करण के लिए दिल्ली में बतौर वरिष्ठ संवाददाता अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कमेटी का संयोजक अशोक भटनागर राजस्थान, सहसंयोजक अभिमन्यु पाण्डेय दिल्ली, सचिव मनोज मिश्रा छत्तीसगढ़ व आमंत्रित सदस्य श्रीमति लक्ष्मी बिष्ट को मनोनीत किया गया।
बैठक में हितेश मावलंकर, रोशन कदम महाराष्ट्र मुंबई,आयुष कुमार पाठक,संजना सिंह, भारत भूषण बिहार, अशोक भटनागर राजस्तान,शंकर दत्त शर्मा,लक्ष्मी बिष्ट उत्तराखण्ड,अभिमन्यु पाण्डेय,नरेश शर्मा,आकाश भारद्वाज, संजीव झा, विकास कुमार, लोकेश कुमार दिल्ली भौतिक रूप से तथा भारत बेतकेकर गोवा, भास्कर दुबे उत्तर प्रदेश,प्रेम कुमार,प्रभात कुमार बिहार, कुंदन पाण्डेय झारखंड, पी रामाकृष्ण, श्री निवास, डी अपन्ना आंध्रप्रदेश,अरविन्द अवस्थी,मनोज मिश्रा छत्तीसगढ़, विजय कुमार , सी प्रकाश कर्नाटक ने वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया और सभी प्रस्तावों पर अपनी सहमति व स्वीकृति प्रदान की।सभाध्यक्ष द्वारा सभी प्रस्तावों के सर्वसम्मति से पारित किये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।


