चिकित्सा अधिकारी के चिकित्सा केन्द्रों से नदारद रहने व चिकित्सा केन्द्रों पर हो रही अनियमितताओ को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
नौएडा। किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओ मुख्य चिकित्सा अधिकारी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ रवि नागर के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा संगठन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पप्पे नागर ने बताया चिकित्सा प्रभारी दनकौर,मंडी श्याम,चीती आदि प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रों से नदारद रहते हैं जिससे क्षेत्रीय जनता अपना इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नहीं करा पाते जिसको लेकर क्षेत्रीय जनता में भारी रोष है डॉ शालनी व चीती चिकित्सा अधिकारी पति पत्नी है जो सरकारी पद पर तैनात होते हुए ग्रेटर नोएडा सैक्टर 36 मे अपना निजी क्लीनिक चला रहे हैं उधर सरकार से मोटी तनख्वाह ले रहे हैं अगर जल्दी ही दनकौर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ चिकित्सा अधिकारी की तैनाती व मंडी श्याम नगर और चीती स्वास्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक कंसल की जांच कराकर कार्यवाही नहीं तो किसान एकता संघ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
इस मौके पर रमेश कसाना, गीता भाटी, पंडित प्रमोद शर्मा, जगदीश शर्मा, सतीश कनारसी, अरविंद सेक्रेटरी, जगदीश शर्मा, विक्रम नागर, राकेश चौधरी, कमल यादव, अर्जुन प्रजापति, राजेन्द्र चौहान, ओमबीर नागर, कृष्ण शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे


