मकसूद खां के चेतक ने सबको पिछे छोङा

मकसूद खां के चेतक ने सबको पिछे छोङा

गाजीपुर सुहवल, संत मानदास बाबा की तपोस्थली में धनुष यज्ञ मेला के मौके पर सोमवार को अंतरप्रांतीय चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महेशपुर के मकसूद खां के दो चेतक गामा पहले एवं शाहीन दूसरे स्थान पर रहा। जबकि डुमरी बिहार के मुन्ना के चेतक बादल को तीसरा स्थान मिला।

प्रतियोगिता में कुल दो दर्जन से अधिक चेतकों ने प्रतिभाग किया। विजेता एवं उपविजेता चेतकों को मुख्य अतिथि चंदन तिवारी ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता चार राउंड की रही। हर वर्ग में छह-छह चेतकों ने भाग लिया। फाइनल चक्र के लिए तीनों चक्र से प्रथम, द्वितीय स्थान पर आए दो-दो चेतकों का चयन किया गया। फाइनल राउंड पांच चक्र का रहा

इसके पहले मुख्य अतिथि ने संत मानदास बाबा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर तथा हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में समरसता को बढ़ावा मिलता है। परंपराओं को जीवित रखने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। इस मौके पर जीवेंद्र नारायण शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा, भगवती प्रसाद तिवारी, गिरधारी सिंह अमित पांडेय, गौतम यादव, डा. प्रहलाद राय मौजूद थे। उद्घोषक की भूमिका मृत्युंजय मिश्रा एवं प्रभाकांत मिश्रा ने संयुक्त रूप से निभाई वही ईस मौके पर मौजूद लोगो ने जमकर लुफ्त उठाया।