माइनर मे युवक का शव मिलने से सनसनी
जमानियां(गाजीपुर) : क्षेत्र के ग्राम ताजपुर-गायघाट माइनर में 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। उसके गले व चेहरे पर निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं, ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके।
देवैथा - रजवाहा से निकली ताजपुर- गायघाट माइनर के गेट में ग्रामीणों ने फंसा हुआ शव देखा। अभईपुर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को माइनर से बाहर निकाला गया। पानी में पड़े रहने से शव फूल गया था और दुर्गंध आ रही थी। चेहरे पर चोट के निशान थे। गले पर काला निशान व जीभ बाहर निकली हुई थी। आशंका लगाई जा रही थी कि हत्यारों ने हत्या कर शव को माइनर में फेंक दिया। मृतक चेकदार फुल शर्ट, काली पैंट, काला चमड़े का जूता पहने हुए था। अभईपुर चौकी प्रभारी संतोष कुमारने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तलाशी के दौरान युवक के पास से कुछ नहीं मिला। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।


