सड़क हादसे में गई किशोर की जान, मचा कोहराम

सड़क हादसे में गई किशोर की जान, मचा कोहराम

गाजीपुर  कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर मरदह मार्ग पर सोमवार की देर शाम गेहूडी गांव के सामने एक बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक 16 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा दूसरा किशोर बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार भदसा गांव निवासी रामप्यारे चौहान का सबसे बड़ा पुत्र विशाल चौहान (16) अपने गांव के ही ध्रुव पासवान के साथ बाइक से सोमवार की देर शाम कासिमाबाद के तरफ से घर जा रहा था। जैसे ही कुतुबपुर-मरदह मार्ग पर गेहूडी गांव के सामने पहुंचा। तभी सड़क पर नीलगाय ने दौड़ते हुए टक्कर मार दिया। बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की तेज आवाज सुन कर ग्रामीण घटना स्थल पहुंचकर देखे तो घटनास्थल पर विशाल चौहान की मौत हो चुकी थी। वही ध्रुव पासवान बुरी तरह घायल हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है। मृतक 11 वीं का छात्र था। अपने भाइयों में एक बड़ी बहन के बाद तीन भाइयों में बड़ा था।

विशाल चौहान की मौत से माता कुसुम चौहान सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता रामप्यारे कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। कासिमाबाद कोतवाली अति0 निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।