लाठी-डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

लाठी-डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

गाज़ीपुर सादात, पत्नी  से प्रहार कर अपनी ही पत्नी का हत्या करने वाला हत्यारा चढ़ा पुलिस के हत्थे मौके से आला कत्ल बरामद। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्वेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के कुशल निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सादात गाजीपुर की टीम द्वारा दिनांक 25.03.2023 को शाम करीब 20.00 बजे पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के कारण अपनी पत्नी अर्चना देवी के सिर में डंडे से प्रहार कर हत्या करके फरार अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र राजपति राम नि० ग्राम आतमपुर छपरा थाना सादात गाजीपुर को आज दिनांक 26.03.2023 को रेलवे स्टेशन सादात, बहद कस्बा सादात थाना सादात गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसकी निशानदेही पर ग्राम आतमपुर छपरा से आलाकत्ल बरामद कर नियमानुसार मु0अ0सं0 37/2023 धारा 302 आईपीसी में चालान न्यायालय किया जा रहा है।