भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिलने पहुंचे नोएडा से ललित अवाना
यूपी के शामली में पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिलने पहुंचे नोएडा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ललित अवाना। उन्होंने राहुल गांधी को गौतमबुद्ध नगर की बदहाल शिक्षा व्यवस्था के साथ साथ लाचार स्वास्थ्य व्यवस्था से अवगत कराया और नोएडा आने का आग्रह भी किया। ललित अवाना ने बताया की जिस तरह भारत जोड़ो यात्रा में हर धर्म के लोग बढ़चढकर हिस्सा ले रहे हैं इससे यात्रा का उद्देश्य पूर्ण होता दिखाई दे रहा है। यह यात्रा निश्चित ही भाजपा की देश को तोड़ने वाली राजनीति का अंत करेगी और देश को भाजपा मुक्त बनाएगी।


