नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत के जनपद में प्रथम आगमन पर कल होगा भव्य स्वागत

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत के जनपद में प्रथम आगमन पर कल होगा भव्य स्वागत

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत का प्रथम आगमन वृहस्पतिवार को गृह जनपद में हो रहा है।डा संगीता बलवंत वृहस्पतिवार को पूर्वाह्न छ: बजे लखनऊ से चलकर सड़क मार्ग से सुल्तानपुर , जौनपुर के रास्ते चंदवक होते हुए 10-00 बजे,खानपुर बेलहरी (साई की तकिया) से जनपद में प्रवेश करने पर भाजपा कार्यकर्ताओंअ द्वारा भव्य स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। तत्पश्चात 10-30 बजे, बिहारीगंज डगरा,10-45 बजे, औड़िहार सैदपुर तिराहा के रास्ते बाजार होते 11-00 बजे, सैदपुर तहसील द्वार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 11-30 बजे,बासूपुर,11-15 बजे,पियरी, 11-30 बजे,देवकली,11-45 बजे, नन्दगंज बाजार होते हुए, 12-15 बजे, कुसम्ही कला,12-25,,सहेडी,12-40,फतेहउल्लाहपुर, 1-00 बजे,महाराजगंज,1-15 बजे,लंगडपुर, 1-20 बजे,कलौता चौराहा,1-30 बजे, पुलिस लाइन के रास्ते पीजी कॉलेज चौराहा,1-40 बजे,पीरनगर, शास्त्री नगर, 1-45 बजे, कचहरी ,1-50 बजे,महुआबाग से 2-00 मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर सकलेनाबाद, लंका,वंशीबाजार, प्रकाशनगर होते हुए अपराह्न 2-30 बजे पार्टी कार्यालय छावनी लाइन पर स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा।

        इस बात की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के माध्यम से दिया है।