जंगीपुर नगर पंचायत मे लंगूर के तेरही भोज मे हजारों रहे मौजूद

जंगीपुर नगर पंचायत मे लंगूर के तेरही भोज मे हजारों रहे मौजूद

गाजीपुर नगर पंचायत जंगीपुर गुरसेवक नगर वार्ड नंबर 5 में दिनांक 14/ 11/ 2022 दिन सोमवार को बिजली के करेंट लगने से लंगूर बंदर का मौक़े पर ही मौत हो गया था। इस घटना के बाद जंगीपुर नगर पंचायत के आम जनमानस ने एक साथ मिलकर शोकसभा के साथ-साथ शोभायात्रा भी निकाला था और अंतिम क्रिया करने के बाद बीते मंगलवार की रात्रि में तेरा ही का भोज भी किया गया। इस मौके पर मौजूद सभी नगर वासियों का एक ही स्वर था की सनातन धर्म में लंगूर बंदर को भगवान महाबली बीर हनुमान जी स्वरूप मानते हैं उन्हीं महाबली बीर हनुमान जी का आज दिन मंगलवार को अपने वार्ड वासियों के सहयोग से भंडारा कराया गया एवं प्रसाद बाटा गया।

इस भंडारे में शामिल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी गुप्ता पूर्व चेयरमैन सतनारायण गुप्ता श्यामली मद्धेशिया , पवन गुप्ता विनोद वर्मा, अमरजीत यादव चेयरमैन पद के प्रत्याशी,अजय वर्मा, देवराज दाऊ, अरमान रावत,सरोज कसौधन, सुरज वर्मा, गामा कुरैशी,सुनिल कुशवाहा,डा॰ धर्मेंद्र कुमार वर्मा, गोपाल गुप्ता, राजेश मद्धेशिया,भरत वर्मा एवं समस्त नगर वासियों के सहयोग से भंडारा सम्पन्न हुआ ।।