बढ़ती ठंड को देखते हुए नेफोमा ने कंबल वितरण की शुरुवात की गई
बढ़ती ठंड को देखते हुए नोएडा - ग्रेटर नोएडा के निवासियों को समर्पित संस्था नेफोमा के द्वारा कंबल वितरण की शुरुवात की गई।
आज उसी क्रम में संस्था के मुख्य सलाहकार दीपक दूबे एवं सक्रिय सदस्य आनंद सिंह ने देविका सोसाइटी में सोसाइटी के समस्त गार्ड्स, हाउस कीपिंग स्टाफ एवं अन्य सहयोगी कर्मियों के अलावा करीब सत्तर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया।

संस्था के अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि नव वर्ष के सप्ताह में अर्थात 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक अलग जगहों पर नेफोमा द्वारा झुग्गी झोपड़ियों में भी कंबल वितरित किया जायेगा जिससे जरूरतमंदों को ठंड से बचाया जा सके।


