क्षेत्रीय योगासन एवं कुराश प्रतियोगिता में भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर नोएडा का शानदार प्रदर्शन

क्षेत्रीय योगासन एवं कुराश प्रतियोगिता में भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर नोएडा का शानदार प्रदर्शन

नोएडा। भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा के भैया-बहनों ने क्षेत्रीय स्तर की योगासन एवं कुराश प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

क्षेत्रीय कुराश प्रतियोगिता में डॉ पियूष कुमार सोनी (राष्ट्रीय जूडो/कुराश निर्णायक) और श्रीमान अमन सैन (जूडो कोच) के सतत परिश्रम तथा श्रीमान सोमगिरि गोस्वामी जी (प्रधानाचार्य) के उत्साहवर्धन से विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 5 रजत एवं 12 कांस्य सहित कुल 18 पदक प्राप्त किए। कुराश में वीर ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर रांची में होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया, दिव्यांशु, अनुराग, अमन, दिव्यांशु एवं प्रांशु ने रजत तथा अनुभव, शिवानंद, समर्थ, आयुष, आदित्य, हर्षवर्धन, प्रियांशु, कार्तिक, अरव सिंह, श्रिष्टि, तन्वी एवं जीविका ने कांस्य पदक प्राप्त किए। कुराश की पूरी प्रतियोगिता के बाल वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

योगासन प्रतियोगिता में सौरभ (योगाचार्य) के प्रशिक्षण व परिश्रम से विद्यालय ने कुल 20 पदक—6 स्वर्ण, 6 रजत एवं 8 कांस्य प्राप्त कर Overall Third Place हासिल किया।

योगासन की विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में विद्यालय की U-17 Boys टीम ने प्रथम, जबकि U-14 Boys एवं U-19 Boys टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत, Pair एवं Artistic Pair Events में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अर्जित किए।

योगासन के स्वर्ण पदक विजेता मयंक, लक्षित, ऋषि, अमन, सक्षम व अंश अब 7 से 11 अक्टूबर 2026 तक असम राज्य में आयोजित अखिल भारतीय योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।