सात साल पूर्व सड़क पर गिट्टी डालकर ठेकेदार हुआ फरार, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

सात साल पूर्व सड़क पर गिट्टी डालकर ठेकेदार हुआ फरार, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

 गाज़ीपुर बिरनो स्थानीय ब्लाक अन्तर्गत शहीद ग्राम भैरोपुर में अर्धनिर्मित सड़क को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर सरकार व व्यवस्था के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए संबद्ध पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों के अनुसार आजमगढ़ गाजीपुर मुख्य मार्ग से भैरोपुर नई बस्ती जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ प्रांतीय खंड के द्वारा नवम्बर 2016 को किया गया था। सड़क का निर्माण कार्य के प्रारंभ होने से शहीद गांव भैरोपुर के लोगों की उम्मीद जगी। लेकिन, वही कार्य प्रारंभ होने के कुछ ही दिनों बाद ठिकेदार के द्वारा निर्माण कार्य को बीच में ही आधा अधूरा छोड़कर निर्माण कार्य बन्द कर दिया गया। इसके बाद अब तक यह सड़क अर्धनिर्मित दशा में पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने बताया की सड़क निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ साथ संबंधित पदाधिकारियों से कई बार आग्रह भी किया गया। लेकिन अर्ध निर्मित सड़क का निर्माण कार्य अबतक पुरा नहीं हो सका। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणें में सरकार के विरुद्ध काफी आक्रोश बना हुआ है। रविवार को ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर सरकार व व्यवस्था के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए संबद्ध पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी किया।

ग्रामीणों ने कहा-समस्या समाधान को लेकर विधायक का भी नहीं है ध्यान

विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने स्थानीय विधायक पर भी इस सड़क के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा की सरकार के द्वारा भले ही विकास के इस दौर में शहर से लेकर गांव की गलियों तक सड़कें बनवाने की बात कही जा रही हो । लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते आजमगढ़ गाजीपुर से शहीद गांव भैरोपुर नई बस्ती तक जाने वाली सड़क आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड तहत लगभग 7 वर्ष पहले सड़क के निर्माण कार्य 2016 शुरू किया गया था । लेकिन आज भी इस सड़क की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है। संवेदक द्वारा इस सड़क पर 7 वर्ष पहले बड़े-बड़े गिट्टी और पत्थर की छाई बिछाकर छोड़ दिया गया, जिससे इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों की मुसीबतें और बढ़ गई है। प्रांतीय खंड के अवर अभियंता रघुनंदन यादव से दैनिक भास्कर के संवाददाता ने फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया और जवाब भी देना मुनासिब नहीं समझा गया । इस मौके जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि देवेंद्र यादव उर्फ मटरू रामाश्रय राम घूरहु चंद्रिका बालकरन अनिल बाबू नंदन भिखीराम हरिशंकर शिवप्रसाद राजेंद्र मास्टर सविता देवी उषा सरोज सुमित्रा अनीता लाल बहादुर जयप्रकाश ओमप्रकाश दीनाराम लालजी मुकेश महेंद्र भोलू जवाहीर दशरथ राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।