सपना सिंह ने फिता काटकर किया कार्यालय का उदघाटन
चोचकपुर।जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने आज शनिवार को हिन्दुस्तान मैरिज हाल चोचकपुर मे हवन पुजन करके तथा फिता काटकर जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 41करंडा द्वितीय से पार्टी प्रत्याशी शैलेष कुमार राम के कार्यालय का उदघाटन किया।
शैलैश कुमार राम की विजय सुनिश्चित करने के लिए मैरिज हाल मे स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है, पंचायतों को मजबूत करना और पंचायतों की मजबूती के लिए योग्य और कर्तव्यनिष्ठ जनप्रतिनिधि ही इस लक्ष्य को पुर्ण कर सकते है।और आज क्षेत्र की जनता को क्षेत्र के विकास के लिए शैलैश राम जैसे योग्य प्रतिनिधि का चुनना जरुरी है ।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा समर्पित राजनीति के माध्यम से विकास और जनता के कल्याण मे भरोसा और विश्वास रखती है। और इससे पहले भी इस क्षेत्र की जनता ने हम पर भरोसा जताया था और हमने क्षेत्र के हर गांव मे विकास की ज्योति भी जलाई है।
पुर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र यादव ने पार्टी प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बताया।
इस अवसर पर कमलेश पांडेय एवं अर्जुन दूबे ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर,विधि विधान से पूजा और हवन समपन्न कराया। पार्टी प्रत्याशी शैलैश कुमार राम ने सबके प्रति आभार धन्यवाद प्रकट किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पवनजय पांडेय और संचालन प्रवीण सिंह ने किया।
इस अवसर पर पुर्व मंत्री विजय मिश्रा, पुर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनिल सिंह,पंकज सिंह चंचल,अखिलेश सिंह, दयाशंकर पांडेय,अमरेश गुप्ता, अच्छेलाल गुप्ता,मनोज सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, रामधीरज शास्त्री,गोपाल राय,मनोज बिंद,कमला गीरी,राणा सिंह,अजीत पासवान, मुरली कुशवाहा, शशिकान्त गीरी,मंटू राय, सहित अन्य तमाम बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रमुख उपस्थित रहे।


