शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री

गाजीपुर जंगीपुर विधान सभा के पुर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर रमेश सिंह, पप्पू की चाची के निधन पर सोमवार को जिले में अन्य कार्यक्रमों को देखते हुए खेल युवा कल्याण राज्यमंत्री( स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने भाजपा नेता और रमेश सिंह पप्पू व परिजनों से भेंट किया तथा शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामतेज पांडेय, दीपक सिंह, अंशु सिंह, गोरख यादव ,विनोद पटेल अनिल पटेल सहित कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी, बिरनो थानाध्यक्ष मय हमराहीयों के साथ मौजूद रहे ।