घर से निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव 

घर से निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव 

गाजीपुर भूड़कूड़ा थाना क्षेत्र में घर से निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव पुलिस जांच में जुटी ।

मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वर यादव पुत्र स्वर्गीय माधव यादव 58 निवासी चिलार थाना बिरनो अपने घर से सोमवार को किसी जरूरी काम से दोपहर लगभग 2:00 बजे जखनियां तहसील गए हुए थे और लेकिन घर वापस नहीं आए शाम को काफी देर हो जाने पर घरवाले चिंतित हुए परिजन खोजबीन में जुट गए इस संबंध में मृतक के पुत्र अविनाश यादव ने बताया कि हम अपने परिवार के साथ अपने पिता के खोजबीन में जुटे हुए थे इसी बीच रात लगभग 1.30 बजे हमने देखा कि चौधा पुल के पास वह मृत अवस्था में पड़े हुए हैं यह देख हम सभी आश्चर्यचकित हो गए आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में भूड़कूड़ा थाना प्रभारी तारावती यादव ने बताया कि मृत अवस्था में शव पाया गया है मृतक के पुत्र के द्वारा तहरीर दी गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्यवाही की जाएगी।