सांसद निधि से 292 लाख रूपये के कार्यो का हुआ शिलान्यास
नोएडा कनावनी गांव से सांसद निधि के कार्यो का शिलान्यास सांसद गौतम बुद्ध नगर एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के द्वारा किया गया। नोएडा विधानसभा के दस कार्य किये जायेगे जिनकी लागत 104 लाख रूपये है। दस कार्य दादरी विधानसभा में किये जायेगे जिनकी लागत 100 लाख रूपये है एवं ग्यारह कार्य जेवर विधानसभा में किये जायेंगे जिनकी लागत 88 लाख रूपये है। कुल 292 लाख रूपये के सभी कार्यो का आज शिलान्यास कनावनी गांव में सभी निवासियों, ग्राम प्रधान एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सांसद द्वारा फीता काटकर इन सभी कार्यो का विधि विधान के साथ शुभारंभ किया गया।
सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि विकास कार्य निरंतर होने वाली प्रक्रिया है जो चलती रहेगी और कनावनी क्षेत्र में भी जिन समस्याओं के बारे में आप सभी निवासियों ने मुझे अवगत कराया है उसका भी निस्तारण गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एवं जिलाधिकारी से वार्ता कर इन सभी समस्याओं का निस्तारण जल्द कराया जायेगा। जिससे आप सभी को होने वाली असुविधाओं से छुटकारा मिले और जो भी कार्य इस क्षेत्र के लिए कराने होगे विधायक पंकज सिंह की निधि से भी निरंतर इस क्षेत्र का विकास हो रहा है और हम अपनी निधि से भी इस क्षेत्र का विकास करते रहेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री चंदगीराम यादव, दीपक नागर, भागवत नागर, विजय नागर, मनीष तिवारी ,देवेन्द्र शर्मा, मनोज उपाध्याय, एस.एन. झा, आदेश नम्बरदार, मुक्तानंद शर्मा, अशोक मिश्रा, प्रदीप शर्मा, राकेश शर्मा, सतपाल विष्ट, ज्योति श्रीवास्तव, देवराज पंडित, विजय चैटाला, यष कौशिक आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


