राजघाट से लेकर जंतर-मंतर तक निकाला पैदल मार्च

राजघाट से लेकर जंतर-मंतर तक निकाला पैदल मार्च

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि दिल्ली के कई स्थानों पर झुग्गी बस्तियां बनी हुई है इन्हीं में से एक स्थान है बेला स्टेट यमुना खादर राजघाट, यहां पर सैकड़ों बरसों से यह लोग झुग्गियों में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। परंतु बड़े ही अफसोस की बात यह है कि डीडीए दिल्ली के अंदर सौंदर्यीकरण के नाम पर आए दिन इन गरीब लोगों की झुग्गियों को तोड़ देती है। बेला स्टेट यमुना खादर में रहने वाले गरीब लोगों के पुनर्वास के अधिकार की मांग को लेकर।भारतीय गौरव संघ द्वारा 27 मार्च 2023 को राजघाट से लेकर जंतर-मंतर तक पैदल मार्च निकालने का आह्वान किया गया था।

 

इस पैदल मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली के अलग-अलग स्थानों से झुग्गियों में रहने वाले लोग पहुंचे।भारतीय गौरव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल राठौर जी ने  पुनर्वास की मांग को लेकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री के नाम ज्ञापन पत्र दरियागंज SHO को सौंपा  भारतीय गौरव संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनोद कुमार सिंह तथा राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र अत्री के साथ-साथ श्री अशोक मिश्रा  अजय पहलवान  डी एस लाठी  "युवाऋषि"गोपालकृष्ण'योगगुरु  एवं कई और संस्थाओं के लोग भी मौजूद रहे जैसे टीम साथी खोरी गांव, सामाजिक कार्य विद्यार्थी, बस्ती सुरक्षा मंच, बेला गांव एग्रीकल्चर सोसाइटी अन्य सामाजिक कार्यकर्ता  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम  स्थानीय निवासी हीरालाल के साथ मौजूद रहे समाजसेवी निलेश कुमार ने बताया कि बेला स्टेट के साथ-साथ दिल्ली के कई स्थानों पर डीडीए गरीबों के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई निरंतर तौर पर कर रहा है।  भारतीय गौरव संघ निरंतर इन सभी गरीब लोगों के पुनर्वास की लड़ाई को लड़ता रहेगा तब तक जब तक सरकार इन सभी गरीब लोगों के पुनर्वास की स्थाई व्यवस्था नहीं कर देती।