निरंतर सीखने की विधा होती हैं फिल्में: कृपाशंकर
स्व’- भारत का आत्मबोध के पोस्टर का हुआ अनावर
गलगोटिया विश्वविद्यालय में आयोजत हुए दो दिवसीय ग्रेटर नोएडा लघु फिल्म महोत्सव के उपरांत आज शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजक समिति द्वारा जनसंचार विभाग के छात्रों के साथ सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजक समिति द्वारा छात्रों से विचार विमर्श कर, दो दिवसीय कार्यक्रम की खुबियों और कमियों पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय प्रचारक उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड श्री कृपाशंकर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि फिल्में निरंतर सीखने की विधा होती है। यह हमें निरंतर कुछ न कुछ सीखाती रहती है। इसलिए हमें व आपको भी इन फिल्में से सीखने की जरूरत है और हमें उनको अपने जीवन में क्रियान्वित करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ए.राम पाण्डेय ने सभा में उपस्थित सभी अतिथिगणों व छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि बिना छात्रों के सहयोग और कड़ी मेहनत के यह कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता था। क्योंकि हमारी बुनियाद ही हमारे छात्र हैं। इसके उपरांत उन्होंने आगामी 1, 2, एवं 3 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाले ’स्व’- भारत का आत्मबोध के पोस्टर का अनावरण किया। तत्पश्चात ग्रेटर नोएडा लघु फिल्म महोत्सव में कार्यरत छात्र-छात्रों को आयोजक समिति द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में अरूण अरोड़ा, सुनील त्यागी, सुभाष तिवारी आदि पदाधिकारीगण और जनसंचार विभाग के अध्यापकगणों में डॉ. भवानी शंकर, डॉ. गजेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. कुमारी पल्लवी, सुरुचि अग्रवाल, अपूर्वा शुक्ला, महक पंडित, वरूण कुमार, शेखर सुमन सिन्हा, महीप कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार मौजूद रहे।


