थाना दिवस पर बिरनो थानाध्यक्ष का दो टूक, विवाद से बचें
गाज़ीपुर बिरनो थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस पर थाना प्रभारी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में राजस्व संबंधित मात्र चार शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमे से एक शिकायत का निस्तारण किया गया। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि तीन अन्य मामले को भी बहुत जल्द निस्तारण कर दिया जाएगा साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से थानाध्यक्ष ने अपील किया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की विवाद ना करें अगर कोई भी विवाद होता है तो अति शीघ्र थाने पर सूचित करें अगर दिवाली और छठ पूजा पर किसी भी अराजक तत्व के द्वारा माहौल खराब करने की नीयत से उदंडता किया जाएगा तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


